फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-संतों के लिए पेंशन बकवास

विज्ञापन
साधु-संतों के लिए पेंशन बकवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास ने शनिवार को खलीलाबाद में कहा कि साधु-संतों के लिए सरकार की पेंशन योजना बकवास है। साधू-संत तो भिक्षाटन करते हैं। उन्हें पेंशन की क्या जरूरत है। वे सपा नेता जयराम पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

महंत ज्ञानदास ने कहा कि राम मंदिर न बनने से साधु-संतों को दुख है। इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए थी। राम मंदिर हर हाल में बनना चाहिए। यह हिंदुओं के आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे भगवान टेंट में हैं, यह कष्टकारी है। प्रियंका गांधी के अयोध्या और हनुमान गढ़ी में दर्शन करने के सवाल पर महंत ने कहा कि हनुमान गढ़ी आने वाले हर भक्त को भगवान आशीर्वाद देते हैं। इनमें प्रियंका गांधी भी    शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रेल और सड़क हादसों के शिकार मृतात्माओं की शांति के लिए खलीलाबाद के ककरहिया में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम सराहनीय है।  इस दौरान सपा नेता जयराम पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, केडी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें