फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा सर्किल की लंबित विवेचनाओं की हुई समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बृहस्पतिवार की रात को थाना धनघटा में सर्किल के दोनों थानों के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों से जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पुलिस कर्मियों के अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित सर्किल के सभी विवेचक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें