फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली के निजीकरण के विरोध में पीस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रे्ट पर प्रदर्शन करते पीस पार्टी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली के निजीकरण के विरोध में पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाप्रभारी बृजेश कुमार निषाद ने कहाकि सरकार अपने वित्तीय घाटे को पूरा करने के लिए विद्युत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निजी हाथों में देने का काम कर रही है जो जनहित में नहीं है। सरकार वाकई में घाटा पूरा करना चाहती है तो उसे निजीकरण की जगह उत्तर प्रदेश सरकार से 14,400 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली करनी चाहिए, जो विद्युत कंपनियों को देय है।
विद्युत के निजीकरण होने से निजी कंपनियां विद्युत दरों में मनमाने ढंग से इजाफा करेंगी। जिसका उपभोक्ताओं पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल, प्रदेश संगठन सचिव आजम चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, यासिर निजाम, नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी माैज्ूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें