फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीडीपीओ कार्यालय का जर्जर भवन देख डीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
सेमरियावां में ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीडीओ
विज्ञापन
सेमरियावां। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को सेमरियावां बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों को खंगाला और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अपने पटल पर अपना पदनाम और मोबाइल नंबर लिखी हुई पट्टिका अवश्य लगाएं। कार्यालय आने वाले फरियादियों को सुविधा हो। डीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि परिसर के सभी सूखे पेड़ों की प्रकिया पूर्ण कर नीलामी कराएं और परिसर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराएं। इस दौरान उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यालय की जर्जर हालत देखकर वह खफा हुए। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया कि शुक्रवार को ग्राम चौपालों में सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित दर्ज कराएं और चौपाल से पूर्व इसकी मुनादी कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश दिया कि राज्य वित्त और 15वां वित्त की एमबी अलग-अलग की जाए। तकनीकी सहायकों को निर्देश दिया कि सिर्फ फाइल पर हस्ताक्षर ही नहीं कार्यस्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण कर सचिव और ग्राम प्रधानों से कार्य का सत्यापन कराएं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत रक्शा देवई स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, अन्नापूर्णा भवन का निरीक्षण कर सचिव को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धर्मेश चंद पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीप श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय, सचिव योगेन्द्र गौड़, कुणाल सिंह, लवकुश चौधरी, एपीओ योगेन्द्र पांडेय, ब्लाॅक कोआर्डिनेटर मनरेगा राजकुमार, लेखाकार राम सागर चौधरी, मिहिर गौतम, मनोज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।अ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें