फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारावफात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
धर्मसिंहवा में मदरसे पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनते एसडीएम व सीओ। संवाद धर्मसिंहवा में मद
विज्ञापन
लोहरौली। बारवफात के मद्देनजर थाना दुधारा परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा ने की। थानाध्यक्ष ने सभी संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्योहार को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जुलूस और आयोजनों के निर्धारित मार्गों व समय का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक संदेश साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों पर आपसी साैहार्द और मेल मिलाप बढ़ाएं। संवाद⬄
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें