फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षित समाज व विकसित राष्ट्र की नींव हैं सशक्त युवा

विज्ञापन
सर्वोदय बालिका विद्यालय चकदही में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सर्वोदय बालिका विद्यालय चकदही में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘सशक्त युवा, सुरक्षित समाज और विकसित राष्ट्र’ विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी अनन्या साह ने कहा कि देश के विकास की नींव सशक्त युवा और शिक्षित बेटियां हैं।
उन्होंने छात्राओं को नशामुक्ति, साइबर क्राइम, बाल विवाह और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि जब बेटी सुरक्षित होगी, पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी तभी समाज सुरक्षित और राष्ट्र विकसित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं निर्धन व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मध्यस्थता सेंटर के लाभ, राष्ट्रीय लोक अदालत, प्री लिटिगेशन वादों के निस्तारण, स्थायी लोक अदालत के लाभ, पॉक्सो एक्ट तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी सहायता के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें