फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोतवाली समेत अन्य थाना पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। कोतवाली परिसर में आगामी त्योहार नवरात्र, रमजान एवं ईद को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही थाना बेलहरकला पर एसओ अनिल कुमार, मेंहदावल थाना पर एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह, धनघटा थाना पर एसओ दिलीप सिंह, थाना दुधारा पर एसओ अरविंद कुमार शर्मा, बखिरा थाना पर एसओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों से त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को बताया गया कि सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं। तेज ध्वनि (डीजे/लाउडस्पीकर) का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट व संदेश प्रसारित न करें, अन्यथा संबंधित पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार का विवाद होने पर स्वयं न उलझें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें