फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनेगी मूर्ति और ताजिया, जुलूस पर रहेगी पाबंदी

विज्ञापन
गणेश पूजा और मोहर्रम त्यो हार को लेकर दुधारा थाने पर पीस कमेटी की बैठक की हुई। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नहीं बनेगी मूर्ति और ताजिया, जुलूस पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन

- दुधारा थाने पर पीस कमेटी की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। गणेश पूजा और मोहर्रम त्योहार को लेकर थाना दुधारा पर पीस कमेटी की बैठक की हुई। जिसमें निर्णय लिया गया गणेश पूजा पर मूर्ति व मोहर्रम पर ताजिया का निर्माण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि कोरोना संकट अभी बरकरार है। इस पर हम सबको को मिलकर काबू पाना है। प्रशासन इस महामारी को रोकने के लिए प्रयासरत है। जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस बार मोहर्रम व गणेश पूजा पर्व के अवसर पर न तो ताजिया बनेगी और न ही मूर्ति बनेगी। भीड़ से बचने के लिए कोई जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। ताजियादरों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार ताजिया का निर्माण नहीं कराए गए हैं। इस मीटिंग में गौहर अली खान, मुनीरुल हसन चौधरी, मो.हनीफ, सैयद सिमनानी अशरफ, अब्दुल गनी, मो. परवेज अख्तर, शिवराम चौहान, जुनैद अशरफ, इकरार अहमद, राम सागर चौधरी, नसीर अहमद, जफीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें