पत्रकारो से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
- फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के चकदही में एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम पीडीए करेगा। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बिहार चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि हर प्रांत की अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। उत्तर प्रदेश में हम लोग भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव परिणाम देखकर हमें कोई चिंता नहीं है। पार्लियामेंट में हमें प्रदेश में बड़ी जीत मिली है। पीडीए के हमारे सिद्धांत को गरीबों ने स्वीकार किया और यही पीडीए बीजेपी को सरकार से बाहर कर देगा। वहीं उन्होंने ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए ओवैसी कोई चुनौती नहीं हैं।