पीडी ने निरीक्ष्ाण्ा किया।
- फोटो : अमर उजाला
परियोजना निदेशक अनिल कुमार पांडेय ने सोमवार को पौली ब्लॉक का lसुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। वे ब्लॉक कार्यालय पर पौने 12 बजे तक रहे। उस समय तक कोई भी अधिकारी कार्यालय पर नहीं पहुंचा था। नाराज पीडी ने बीडीओ, एडीओ और लिपिक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी है।
परिजयोना निदेशक ने बताया कि सुबह 10 बजे खंड विकास अधिकारी पौली के कार्यालय का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। पौने 12 बजे तक कार्यालय पर मौजूद रहा तब तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था। उन्होंने कहा कि इससे जाहिर होता है कि अधिकारी जनता के प्रति कितनी लापरवाही कर रहे है। फरियाद लेकर आने वाली जनता कार्यालय बंद होने के चलते वापस लौट जा रही है।
बीडीओ, एडीओ और लिपिक सौरभ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।