रोसयाबाजार। परियोजना निदेशक ने विकास खंड पौली कार्यालय निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अभिलेख की जांच के दौरान अधूरे अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। ब्लाॅक कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद विकास खंड पौली कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विकास खंड कार्यालय में आधे-अधूरे अभिलेखों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ सभी कर्मियों को ब्लॉक कार्यालय पर निर्धारित समय सीमा पर उपस्थित होने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास सर्वे की प्रगति पर ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवकों को सर्वे के बारे में जानकारी दी गई। संवाद ं