फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद में विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में संबंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की प्रगति को कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग सीएम आईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए इस अवसर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्वत, अधिशासी अधिकारी विद्युत राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें