पौली से महुली जाने वाले मार्ग पर सड़क पर बिखरी गिट्टियां
रोसयाबाजार। विकास क्षेत्र पौली से महुली की ओर जाने वाली सड़क पर गिट्टियां बिखरी होने की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। जर्जर हो चुकी इस सड़क का निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था लेकिन सड़क पर गिट्टी डालकर चार माह से छोड़ दिया गया है।
गिट्टियों की वजह से अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। पौली से महुली जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हो गया था। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया तो करीब चार माह पहले गिट्टी डाली गई। इसके बाद कार्य बंद से कार्य बंद कर दिया गया। मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय निवासी जफरूद्दीन उर्फ मुन्ना, कादिर, एजाज अहमद, अफसर पठान, वीरेंद्र यादव, अब्दुल कलाम, इरशाद खान, बिजेंद्र चौरसिया, बाबूराम, मोहम्मद रउफ खान आदि लोगों का कहना है कि गिट्टी डालकर छोड़ने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की है।