संतकबीरनगर। जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस आरोग्य मेले में कोई घुटने के दर्द तो कोई स्कीन समस्या और बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा ली। इसके साथ ही कुछ मरीजों के ब्लड की जांच भी हुई।
शहर के कांशीराम उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही है। इसमे सबसे ज्यादा महिलाएं रही। इसमे सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में खांसी, दाद, खुजली और शुगर से पीड़ित मरीज भी आए थे। जिनके ब्लड की जांच कर दवा दी गई। जांच कराने आई संगीता, विमला, बिरजू, सातिक आदि ने बताया कि उन्हे बुखार और खुजली की समस्या है। जिसे दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इस दौरान डॉ नागेंद्र, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, रवि पांडेय, जगदीश आदि मौजूद रहे। रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेले में बुखार और खांसी से पीड़ित मरीज पहुंचे।