संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर में डॉ. अनुज सरकारी और सिपाही के बीच हुए विवाद के मामले में रविवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल सिपाही के घर देवरिया गंगा पहुंचा। इस दौरान सिपाही से घटना की जानकारी ली और नहीं न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जिलाध्यक्ष गोरखपुर बृजेश गौतम, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, महानगर गोरखपुर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद यादव सिपाही पंकज के घर दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे।
इस दौरान पंकज से घटना क्रम की जानकारी ली। सिपाही पंकज ने जानकारी दी कि डॉ. अनुज सरकारी उसे मारे-पीटे थे, जिसमें उसे काफी चोटे आईं। साथ ही बार-बार धमकी भी दी जा रही है। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि सिपाही पंकज के साथ अन्याय हुआ है। अगर कोर्ट में मामला लड़ना पड़ेगा तो वो भी किया जाएगा। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी।