फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज

Thu, 20 Feb 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या आम दिनों के अपेक्षाकृत बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय काफी संख्या में सर्दी, जुकाम, बुखार व सिरदर्द से पीड़ित लोग आ रहे हैं। चिकित्सक उनको उचित सलाह दे रहे हैं। वह बताते हैं कि इस समय वायरल संक्रमण के चलते इस तरह की स्थिति आई है। ओपीडी में प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ मरीज वायरल बुखार के संक्रमण से ग्रसित होकर आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।
संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनना, हाथ धोने की आदत डालना और संतुलित आहार लेना फायदेमंद होगा। वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए पोषण युक्त आहार लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। बिना चिकित्सक की सलाह के मेडिकल स्टोर से कोई बुखार की दवा न लें।
विज्ञापन

यदि किसी को लगातार बुखार, गले में खरास, सिर और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो वे घबराएं नहीं बल्कि जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं। नियमित रूप से हाथ धोएं, पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें