फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 63 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बाकी, सम्मान निधि से हो सकते हैं वंचित

Thu, 20 Feb 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील क्षेत्र के 97,670 किसानों के सापेक्ष 32,978 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक हो सकी है। करीब 63 हजार किसान अभी भी फार्मर रजिस्ट्री कराने से वंचित रह गए हैं। जो किसान निधि की रकम पाने से भी वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

किसान सम्मानित समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए शासन ने फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं है कि किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। किसानों के लाख कोशिश के बाद भी सर्वर फेल होने की वजह से फार्मर नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को धनघटा तहसील पर फार्मर रजिस्ट्री कराने के उद्देश्य पहुंचे राम बुझारत, अमरजीत, रामकेश, लोटन प्रसाद, गंगाराम, दीनानाथ आदि का कहना था कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए एक सप्ताह से भाग दौड़कर रहा हूं। लेकिन सर्वर फेल रहने की बात कहकर हर बार वापस कर दिया जा रहा है।
सुनने में आ रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी तो किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाएगी। जब मशीन में खराबी है तो किसानों को इसकी सजा क्यों भुगतना पड़ेगा। यह बात समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें