उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चि
संतकबीरनगर। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में रविवार को जन आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट में संक्रमण और खांसी से पीड़ित मरीज पहुंचे। मेले में कुल 1791 मरीजों ने उपचार कराया। हालांकि कई केंद्रों पर आयुर्वेद और एलोपैथ चिकित्सक मौजूद रहे।
कांशीराम आवास स्थित उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट में संक्रमण, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी।
उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। कुछ बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई। शिविर में आई दिव्याजंलि, रामू, संध्या, मजरून्निशा ने बताया कि खांसी के साथ बुखार है। चिकित्सक को दिखाया है और चार दिन की दवा दी है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 97 मरीजों ने उपचार कराया।
इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। रोसयाबाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर बुखार, पेट दर्द, लीवर, बीपी के मरीज सर्वाधिक आए। यहां पर 56 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1791 लोगों ने इलाज कराया।