संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव रविवार को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में संपन्न हुआ। इसमें हरिबख्श सिंह फिर जिलाध्यक्ष चुने और मनोज कुमार मिश्र को महामंत्री चुना गया।
सिद्धार्थनगर जिले के मंडलीय अध्यक्ष रामविलास यादव की देखरेख में हुए पदाधिकारियों को चयन सर्वसम्मत के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि हरिबख्श सिंह जिलाध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, द्विजेंद्र बहादुर सिंह, अमरजीत वर्मा, रश्मि सिंह को जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्र को महामंत्री, अनिल कुमार राय, रवि प्रकाश सिंह, आशीष कुमार, अमन चौधरी, सुधीर कुमार, सबीना बानो को संयुक्त मंत्री, रघुविंद कुमार को कोषाध्यक्ष, मसलहुद्दीन को आय-व्यय निरीक्षण चुना गया है।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल कुमार यादव, मृत्युंजय प्रसाद मिश्र, भारत सिंह, समरपाल यादव, सुशील कुमार पांडेय, सूर्य प्रताप सिंह, अब्दुल करीम, चंद्रभान मौर्य, रमेश चंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार चौधरी, संदीप कुमार मिश्र, खालिद कमाल, रविंद्र सिंह, हरिशंकर पाठक, विनोद कुमार पांडेय शामिल हैं।