फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ देखी गई। बदलते मौसम के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इसके साथ रविवार को अवकाश होने से सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ओपीडी में पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों को परेशान होना पड़ा। आधार वेरिफिकेशन की अनिवार्यता और जांच में देरी के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि मौसम बदलने से वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं, क्योंंकि मौजूदा समय में बचाव ज्यादा आवश्यक है। प्रतिदिन औसत 900 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। दूसरी तरफ पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक लंबी लाइनें लगी रहीं।
अस्पताल में पर्ची के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होने से वेरिफिकेशन में समय लग रहा है। यहां दवा कराने आईं सरिता देवी ने बताया कि बच्चे को बुखार है। पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग गया। वहीं रामदास ने बताया कि चिकित्सक ने जांच लिखी थी, इसमें काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें