फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मलौली में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम बदलने से बढ़ गए सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज
विज्ञापन


धनघटा। करीब चार लाख की आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मजूरी में बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं।
सोमवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर आए मरीज राम रतन, प्रभावती देवी, मेवालाल, रामकरन, इस्रावती, मुनक्का, कमला, निर्मला आदि का कहना था कि मौसम बदलने के बाद सर्दी जुकाम और बुखार से तीन दिन से पीड़ित हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। पेट दर्द से परेशान प्रभावती, सीताराम आदि ने बताया कि पेट दर्द की दवा के लिए डॉक्टर से मिले तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की मशीन अस्पताल में नहीं है। इस कारण बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। कुछ दवाएं अस्पताल में मिल जा रही हैं, लेकिन कुछ दवा बाहर जाकर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही है। मरीजों का कहना था कि एक्स-रे मशीन अस्पताल में लग गई तो एक्स-रे हो जा रहा है, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से मरीज परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अधिकतर दवाएं अस्पताल से ही मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें