सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना ढेबरुआ और कठेला समयमाता में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आयोजित बैठक में आरक्षियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, उनके कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के साथ पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने आरक्षियों को अनुशासन, जनता से बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ व कठेला समयमाता भी बैठक में मौजूद रहे। संवाद