फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटीदारों पर मिट्टी बेचने और कब्जे की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चंगेरा-मंगेरा गांव की 90 वर्षीय वृद्धा ने पट्टीदारों पर संयुक्त भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खुदवाकर बेचने तथा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चंगेरा-मंगेरा निवासी प्रभावती देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वृद्ध एवं असहाय हैं, तथा चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। उनकी पुत्री ही उनकी देखभाल और इलाज कराती है। आरोप है कि जब वह इलाज के सिलसिले में पुत्री के साथ बाहर रहती है, तब उनके पट्टीदार चंद्रशेखर पांडेय तथा उनके पुत्र अरुण कुमार और अरविंद कुमार ने संयुक्त भूमि में उनके हिस्से की जमीन से 24 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन से बड़ी मात्रा में मिट्टी खुदवाकर बेच दी। पीड़िता का कहना है कि मिट्टी की खोदाई से जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। वृद्धा ने आरोप लगाया कि विपक्षी लंबे समय से उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें