गौरी बाजार। भीषण गर्मी में बिजली कटने से परेशान पिपरधन्नी गांव के एक परिवार के सदस्य रात में छत पर सो गए। आधी रात के बाद घर में दाखिल हुए चोर मौका पाकर करीबगहने व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब परिजन छत से नीचे उतरे तो वारदात की जानकारी हुई।
पिपराधन्नी गांव निवासी लालबहादुर मौर्य का पूरा परिवार शनिवार की देर रात गर्मी उमस से परेशान था। बिजली कटने की वजह से सभी सदस्यों कमरों से निकलकर छत पर सोने चले गए। देर रात घर में चोर दाखिल हुए और कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर कपड़े, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
सुबह छत से परिवार के लोग नीचे उतरे तो कमरों फाटक खुला देख सन्न रह गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में टूटा हुआ एक बॉक्स मिल, जिसमें से कीमती सामान गायब थे
पीड़ित परिवार ने थाने में सूचना देते हुए करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य सामान के चोरी होने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।