फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग पर रोडवेज बस न चलने से दुश्वारियां झेल रहे यात्री

Sun, 08 Jun 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंझरिया कटका मार्ग पर जाने के लिए सवारियों का इंतजार के करते हुए वाहन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय से मंझरिया होकर कटका मार्ग जाने वाले यात्रियों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस नहीं चलती है। परिवहन सुविधा के नाम पर कुछ ऑटो चलते हैं, लेकिन ऑटो से सफर के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडरिया से बयारा, गड़सरपार, बनकटवा होते हुए कटका मार्ग की कुल दूरी करीब नौ किलोमीटर है। यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग पर यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। लोगों को आने-जाने के लिए निजी वाहनाें का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग में कुछ ऑटो चलते हैं, वे जब तक सवारी पूरी नहीं हो जाती है, तब तक ऑटो चालक आगे नहीं बढ़ते हैं।
ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें जरूरी काम से जिला मुख्यालय आने-जाने में पूरा दिन बर्बाद करने को मजबूर होना पड़ता है। वैसे भी मार्ग की बदहाली के कारण ऑटो चालक इस मार्ग से होकर आने-जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। जो तैयार भी होते हैं वह मनमाना किराया वसूल रहे हैं। बयारा निवासी सुजीत चौहान, बनकटवा निवासी कृष्ण कुमार आदि ने कहा कि यदि इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो तो लोगों की समस्या दूर हो सकती है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें