फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में पशुपालकों को दी जानकारी

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धर्मसिंहवा। क्षेत्र की गहबा ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उसके उपचार के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


पशु आरोग्य मेले में ग्राम पंचायत गहबा के प्रधान रवि कुमार यादव व अन्य अतिथियों ने गो पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हरैया पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर रामकुमार, डॉ. बृजेश पटेल ने पशुपालकों को ठंड में पशुओं के बचाव की हिदायत दी। उन्हें बंद कमरे में रखने के लिए कहा। डॉक्टर ने पशुओं में होने वाले खुरपका, मुंहपका, सर्रा आदि रोगों से बचाव कैसे किया जाए। इसके बारे में विस्तार से बताया। मेले में कुल 701 पशुओं का इलाज किया गया व निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

इस दौरान रामनिवास यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी विनोद कुमार, भाष्कर प्रताप पांडेय, शिवनाथ यादव, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें