पौली में सपा के सेक्टर व जोनल प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करते पार्टी पदाधिकारी। संवाद
रोसयाबाजार। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत दिलाने के लिए बूथ, सेक्टर व जोनल स्तर के कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं तथा सपा शासनकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा कर उन्हें जोड़ने का काम करें।
उक्त बातें सपा नेत्री मनीषा पासवान ने कही। वह रविवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पौली में बूथ, सेक्टर और जोनल कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सपा शासन में प्रदेश का सर्वाधिक विकास हुआ है जबकि भाजपा ने योजनाओं पर विराम लगा दिया। कार्यकर्ता चुनाव से पहले अपने-अपने बूथ मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ने का काम करें। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, केडी यादव, रविंद्र राय, इंदल यादव, चंदू यादव, गौहर अली खान, अंकिता बाबी, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद