संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीएम ने नो-मैपिंग का डाटा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया।
डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि रही। डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपेक्षा की।
इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) सचिन सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, जिला महासचिव आम आदमी पार्टी ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, जिला सचिव बसपा अभिषेक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास रिजवी आदि मौजूद रहे।