बेलघाट रीठा में आयोजित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रमाण पत्रों के साथ विजेता प्रतिभा
- फोटो : katra news
रोसया बाजार । समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का सामाजिक और मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ ही साथ खेल भी आवश्यक है। जिन बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उनको और बेहतर प्रयास करके अगले चरण में पहुंचना चाहिए।
यह बातें उन्होंने शिक्षा क्षेत्र पौली के संत रामानंद पारस देई कन्या इंटर काॅलेज बेलघाट रीठा के परिसर ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर, 100 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, गोलाफेंक, भालाफेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए उनको पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राममिलन यादव, ओमप्रकाश, विजय प्रकाश यादव, रामवृक्ष यादव, राहुल, गोविंद आदि मौजूद रहे।