फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से स्कूल के लिए निकला छात्र लापता

Sat, 15 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में घर से पढ़ाई के लिये निकला छात्र लापता हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्जकर किशोर की तलाश में जुट गई। शहर के सरैया बाईपास निवासी शशिकला ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अंश 13 नवंबर को घर से सुबह 8:30 बजे स्कूल के लिए निकला था। वह स्कूल न जाकर कही और चला गया। काफी समय बाद वापस न आने पर काफी खोजबीन व तलाश की। इसके बाद भी बेटे के बारे में कुछ पता नही चला। एसएसआई प्रमोद यादव ने बताया कि मां के शिकायत पर गुमशुदगी दर्जकर पुलिस टीम को किशोर की तलाश में लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें