फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर पार्किंग...आवाजाही दुश्वार

Thu, 05 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। सीमा विस्तारित क्षेत्र के शामिल होने के बाद आबादी करीब एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है, लेकिन शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि इसके लिए स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, लेकिन उन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था करना जिम्मेदार भूल गए हैं। ऐसे में लोग वाहन सड़क के किनारे ही खड़ा कर दे रहे हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार भी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय खलीलाबाद में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। नगर पालिका प्रशासन ने कुछ माह पहले मुखलिसपुर तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया, लेकिन यहां पर अब तक न तो बोर्ड लगाया गया और न ही अन्य कोई व्यवस्था की गई। जहां पर वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया है, वहां पर ठेले वालों का कब्जा है।
शहर के बैंक चौराहा, आजाद चौक, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे ही लोग वाहन खड़ा कर जरूरी काम निपटाते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर निवासी दिलीप कुमार, सुनील गुप्ता आदि ने बताया कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा होने से ग्राहकों को दुकान तक आने में दिक्कतें हो रही हैं। इन लोगों ने कहा कि पालिका प्रशासन को वाहन पार्किंग की व्यवस्था जल्द से जल्द करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें