फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पराविधिक स्वयंसेवक लोक अदालत का करें प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि स्वयंसेवक लोक अदालत का प्रचार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पंफलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा कराएं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिह्नित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरांत कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों को पंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया।
विज्ञापन

बैठक में स्वयंसेवक अरविंद राय, अमित त्रिपाठी, प्रिया निषाद, प्रियंका, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें