फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध पर करें त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सोमवार को मगहर प्रेक्षागृह में यूनिसेफ की तरफ से आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा एवं अन्य संवेदनशील मामलों में पुलिस को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को समुचित सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं अन्य सुरक्षा तंत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील मामलों का प्रभावी निस्तारण करने तथा समाज में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नियमित जनसंवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें