फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत एक्सप्रेस वे : मेंहदावल के कौआठोर से हाईवे पर फर्राटा भर सकेंगे जिले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए एलाइनमेंट बदला गया है। तीन और गांवों को भी इस एक्सप्रेस वे से जोड़ा गया है। जिन गांवों से सड़क गुजरेगी उन्हें चिह्नित करने के बाद सर्वे का काम होगा। सर्वे का काम गजट के बाद शुरू होगा। वहीं कौवाठोर गांव से एक्सप्रेस वे का लिंक मेंहदावल से जुड़ेगा। लोगों को यहीं से हाईवे पर एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 32 गांवों से पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेस वे गुजरेगा। जिन गांवों से एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। वहां भूमि चिह्नित करते हुए एनएचएआई की सर्वे टीम ने पत्थर से सीमांकन भी कर दिया है। अभी तक गजट का काम पूरा नहीं किया गया है। अभी भूमि अधिग्रहण से पूर्व जो जमीन जा रही है उन गाटा संख्या का गजट होना है। गजट के बाद तहसील द्वारा गठित टीम भूमि का सर्वे करने के साथ ही सीमांकन करेगी। एनएचएआई के मुताबिक जमीनों का थ्री-कैपटल-ए होना है। उससे पूर्व जमीनों का ड्राफ्ट होना है। ड्राफ्ट का काम वर्तमान में तहसील में चल रहा है। इसमें अधिग्रहण की जा रही जमीन के रकबे देखे जा रहे हैं। जैसे किसी के नाम से 10 एयर जमीन है जबकि अभिलेख में 15 एयर दर्ज है। ऐसी जमीनों की ड्राफ्टिंग की जा रही है।
उसके बाद थ्री कैपिटल ए में गजट की कार्रवाई होगी। गजट के बाद ही अधिग्रहित की जा रही भूमि का सर्वे होगा। उसके बाद फाइनल गजट जमीनों का थ्री-डी किया जाएगा। विभाग द्वारा जो अंतिम बजट होगा वह गाटा संख्या किसान का नाम और अधिग्रहित की जा रही भूमि का रकबा प्रकाशित होगा। उसके बाद अधिग्रहण की कार्रवाई तथा मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल मेंहदावल तहसील के राजस्व कर्मी एक्सप्रेस वे में जा रही जमीन का ड्राफ्ट बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहीत होने वाली भूमि का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिन गांवों से यह गुजरेगा वहां के हल्का लेखपाल ड्राफ्ट के कार्य में लगे हैं। इसके बाद ही गजट की प्रक्रिया शुरू होगी।
-अल्पिता वर्मा, तहसीलदार

मेंहदावल से एक किमी दूर बनेगा लिंक रोड
मेंहदावल। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस वे पर नगर की सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर मेंहदावल करमैनी मार्ग पर स्थित कौवाठोर गांव के पास लिंक होगा। इस लिंक रोड से लोगों को एक्सप्रेस वे पर आवागमन की सुविधा मिलेगी। संवाद
-
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। व्यापारियों को यात्रा करने में सुविधा होगी। मेंहदावल के व्यापारी दिल्ली हरियाणा आदि की यात्रा सुगमता से पूरी कर सकेंगे।
-रविंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष, उद्याेग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

पूरब के लोगों को पश्चिम की यात्रा इस एक्सप्रेस वे से करने में जहां आसानी होगी, वहीं दिल्ली-हरियाणा की दूरी भी कम होगी। दिल्ली-हरियाणा से व्यापारिक संबंध रखने वाले संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज के व्यापारियों को इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से काफी सुविधा होगी।
-प्रहलाद अग्रहरि, व्यापारी, मेंहदावल
-
खलीलाबाद जिला मुख्यालय को इस एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए वर्तमान में दो-लेन मार्ग को फोरलेन करने की आवश्यकता है। इससे आवागमन सुगम होगा। औद्याेगिक इकाइयों के भारी वाहन भी आसानी से आ-जा सकेंगे। इस एक्सप्रेस वे से पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में जाना आसान होगा।
विज्ञापन

-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें