फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गंदा पानी बहाने के विवाद में चार लोगों ने घर पर किया हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में गंदा पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक परिवार के घर पर लाठी-डंडे और सरिया लेकर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मगहर क्षेत्र के अंजान शहीद मोहल्ला निवासी मो. अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 11 अगस्त की दोपहर करीब 12:00 बजे मोहल्ले के रफीक अहमद, हदीश अहमद, सोनू और शमशुल गाली-गलौज करते हुए उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद के बाद सभी लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुस आए।
तहरीर के अनुसार आरोपियों ने अकबर के चाचा मुनीस अहमद के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अकबर उन्हें बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने अकबर के पिता नसरुल्लाह और गरीबुन्निशा के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

घटना में घायल सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मुनीस अहमद के सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें