फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेस गए वोटरों को घर लाने में जुटे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
परदेस गए वोटरों को घर लाने में जुटे दावेदार
विज्ञापन

- पहले चरण में चुनाव होने से सरगर्मी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। पंचायत चुनाव में घर-घर वोट सहेजने के अलावा संभावित दावेदारों की निगाहें परदेश में गए वोटरों पर भी लगी हुई है। प्रत्याशी परदेश में गए वोटरों को घर लाने की जुगत में लगे हुए हैं। उनके आने-जाने की टिकट भी कटा रहे हैं। टिकट नहीं मिलने पर बस आदि से भी बुलाने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से संभावित दावेदार वोट सहेजने को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। दावेदारों की निगाहें परदेश गए वोटरों को घर लाने में लगी हुई है। साइबर कैफे या टिकट की अधिकृत दुकानों परदेश से आने वाली ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता अथवा बुक करने में दावेदार लगे हुए हैं। सीट उपलब्ध ना होने की स्थिति में दावेदार सड़क मार्ग से भी वोटरों को घर लाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें