फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खीपुर गांव में कुंडे से लटककर युवती ने दी जान

विज्ञापन
सुखीपुर गांव में छत की कुंडी से लटकती युवती के शव को देखने के लिए लगी भीड़।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुक्खीपुर गांव में कुंडे से लटककर युवती ने दी जान
विज्ञापन

- भूसा रखने के कमरे में दुपट्टे के सहारे लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव में सोमवार को भूसा रखे कमरे में कुंडे में दुपट्टा के सहारे लटक कर युवती ने आत्महत्या कर ली। पशुओं के लिए भूसा निकालने गए पिता बेटी का शव लटकता देख कर अवाक रह गए। युवती के जरिए उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह बता पाने में परिजन असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन

सुक्खीपुर गांव निवासी रमाकांत प्रजापति ने बताया कि उसके परिवार के लोग रविवार की रात भोजन करके सो रहे थे। सोमवार की सुबह उसकी नींद खुली तो 18 वर्षीय बेटी अंजू अपने बिस्तर पर नहीं दिखी। घरवाले सोचे कि बेटी की नित्यक्रिया के लिए बाहर गई होगी। उसी दौरान वह पशुओं के लिए पीछे कमरे में रखा भूसा लेने गए जहां देखा कि कमरे में छत की कुंडे में दुपट्टे के सहारे बेटी अंजू की लाश लटक रही थी। उसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। बेटी के जरिए उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह से परिजनों ने अनभिज्ञता जाहिर की। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें