फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची देख कई खुश तो कई लोग हुए मायूस

विज्ञापन
पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची देखने के लिए विकास भवन पर जुटे लोग - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आरक्षण सूची देख कई खुश तो कई लोग हुए मायूस
विज्ञापन

- देर शाम डीपीआरओ कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और जिला पंचायत कार्यालय पर हुई चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने से लोगों की बेसब्री समाप्त हो गई। प्रशासन की ओर से आरक्षण की प्रस्तावित सूची शनिवार देर शाम जारी होते ही ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक भीड़ जुट गई। आरक्षण सूची को देख कर कइयों ने खुशियों का इजहार किया तो कुछ लोगों के चेहरे पर मायूसी नजर आई।
पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होने से गांवों से काफी संख्या में लोग डीपीआरओ कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए। देर शाम आरक्षण की सूची का प्रकाशन हुआ। एडीओ पंचायत को ब्लॉक मुख्यालयों पर सूची चस्पा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि डीपीआरओ ने अपने कार्यालय में सूची को चस्पा कराई। इसके अलावा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय में भी सूची चस्पा की गई। इस बार की आरक्षण सूची में फेरबदल देखकर कइयों के चेहरे से मुस्कान गायब नजर आए। आरक्षण की जद में आए गांवों में पहले से प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों में मायूसी छा गई। जबकि अनारक्षित सीट होने पर चुुनाव लड़ने का मौका पाने वाले लोगों ने खुशी जताई। सूची देखने आए तमाम लोग यही कहते सुने गए कि वह तो आरक्षण की जद में गांव आने से खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे लेकिन अपने करीबियों पर दांव लगाएंगे। कुछ तो महिला सीट होने पर अपनी पत्नी, मां और भाभी को चुनाव मैदान में उतारने का जिक्र करते सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि आरक्षण की जो प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया गया उसके लिए 20 मार्च से 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 24 और 25 मार्च को जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र करके डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियों का परीक्षण एवं निस्तारण करके अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन तथा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें