फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवों के तबादले पर जताई नाराजगी

Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 नाथनगर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संघ की एक आवश्यक बैठक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजमन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सपा के जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव और सपा नेता केडी यादव से ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास विकास अधिकारियों का बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण पर ग्राम प्रधानों विरोध जताया। 
विज्ञापन

 प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजमन यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले ही गांवों का विकास कार्य ठप हो गया था। शपथ ग्रहण होने के बाद खाता आदि में नाम के बदलाव में दो महीना लग गया। इधर कार्य शुरू ही हो रहा था कि अचानक पंचायत सचिवों को हटाने का जो फरमान जारी हो गया। यह ठीक नहीं है।
पहले ही विकास कार्य प्रभावित था। पंचायत सचिवों का अचानक बड़े मात्रा में स्थानांतरण होने से पटरी पर आ रहा विकास कार्य एक बार पुन: ठप पड़ जाएगा। ग्राम प्रधानों ने सपा जिलाध्यक्ष के सामने मांग कि अगर पंचायत सचिवों का स्थानांतरण नहीं रोका गया। तो विकास कार्य प्रभावित होगा। इस दौरान ग्रीश चंद चौधरी, महेश यादव, मनोज त्रिपाठी, घरभरन यादव, आलोक त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, यादवेश यादव, कृष्णचंद यादव, उदयराज यादव, चंद्रदेव शुक्ल, रामवृक्ष यादव आदि प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें