फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच में खुला मिला पंचायत भवन, कामकाज कराने के निर्देश

Sun, 24 Nov 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीडीओ ने बन्नी ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया
विज्ञापन

- पंचायत भवन न खुलने की मिली थी शिकायत






सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बन्नी में गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर बीडीओ ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन खुला मिला और पंचायत सहायक को समय से पंचायत भवन खोलकर कामकाज करने का निर्देश दिया।


गांव के फिरोज नदवी ने बीडीओ को शिकायत पर देकर आरोप लगाया है कि जनसूचना अधिकार के तहत गांव में पांच बिंदुओं की सूचना के लिए डाक पत्र भेजा गया है। जनसूचना पत्र प्राप्त नहीं किया जा रहा है। पोस्टमैन द्वारा टिप्पणी दर्ज की गई है कि तीन से आठ अक्तूबर तक लगातार पंचायत भवन कार्यालय बंद रहा है। आरोप है कि पंचायत भवन में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक उपस्थित नहीं रहते हैं। अगर तीन से आठ अक्तूबर तक की तिथियों में पंचायत भवन में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन आहरण हुआ है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने शुक्रवार को बन्नी में पहुंच कर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। मौके पर पंचायत भवन खुला मिला। पंचायत भवन में ग्राम प्रधान ऊषा देवी, ग्राम सचिव योगेन्द्र गौड़, पंचायत सहायक विद्यावती मौजूद मिली। पंचायत सहायक को समय से पंचायत भवन खोलकर कामकाज करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें