फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया

Sun, 18 Sep 2016 11:13 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में रविवार को आतंकवादियों के हमले में सेना के 17 जवानों की शहादत व कई अन्य के घायल होने की घटना से सियासी दलों में गुस्सा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनघटा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। पाकिस्तान दोबारा ऐसी नापाक हरकत न करे, इसके लिए ठोस कदम उठाया जाए। 

 जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता संतोष चौहान के नेतृत्व में नगर में एकत्र हुए और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इसके बाद कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


भारतीय सेना को इसके लिए छूट दी जानी चाहिए। विरोध जताने वालों में राम हित, श्यामलाल, प्रभु चौधरी, पवन, श्यामलाल, वीरेंद्र, अजीत, रामस्वरुप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें