फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में नहीं मिली धान की खरीद, जताई नाराजगी

Sun, 16 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र मेंहदावल एवं मेंहदावल द्वितीय का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी गोरखनाथ यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित मिले। दयाराम पुत्र कपिलदेव निवासी परसा पांडेय का लगभग 34 क्विंटल धान तौला जा रहा था। डीएम ने पीसीएफ क्रय केंद्र बी-पैक्स विसौवा भटवा का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले, किंतु अब तक खरीद प्रारंभ नहीं होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण कराएं और प्राथमिकता के आधार पर धान की तौल कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम मेंहदावल का निर्देश दिया कि जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है, उनका सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40,000 मीट्रिक टन निर्धारित है। न्यूनतम समर्थन मूल्य काॅमन धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच रहे किसान, लक्ष्य बना चुनौती : रोसयाबाजार। किसानों को धान का वाजिब मूल दिलाने के लिए पौली ब्लॉक में बनाए गए तीन क्रय केंद्रों पर खरीद काफी धीमी है। खरीद शुरू हुए 15 दिन बीतने के बाद भी दो किसानों ने धान बेचा है। अब तक 15 क्विंटल ही धान की खरीद हो सकी है। केंद्र पर किसानों के न आने से सन्नाटा रहता है। ऐसे में धान खरीद का लक्ष्य हासिल कर पाना चुनौती है।
विज्ञापन

एक नवंबर से 18 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। इसके लिए क्रय केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष सरकारी धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड वन 2389 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा प्रति क्विंटल 20 रुपये उतारने और लोडिंग का भी किसानों को दिया जाना है।
विभाग का कहना है कि अभी ज्यादातर किसानों के खेतों में धान की फसल खड़ी है। जिन किसानों का धान कट चुका है, नमी की वजह से खरीद में कम हो रही है। निहैला केंद्र प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि किसानों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ किसानों के धान का सैंपल मंगाया गया है। नमी होने से उनको सुखाकर साफ सुथरा धान लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कई किसान पंजीकरण करा चुके हैं। खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें