फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच रहे किसान, लक्ष्य बना चुनौती

Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र निहैला पर किसानो  का इंतजार करते क्रय केंद्र प्रभारी-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। किसानों को धान का वाजिब मूल दिलाने के लिए पौली ब्लॉक में बनाए गए तीन क्रय केंद्रों पर खरीद काफी धीमी है। खरीद शुरू हुए 15 दिन बीतने के बाद भी दो किसानों ने धान बेचा है। अब तक 15 क्विंटल ही धान की खरीद हो सकी है। केंद्र पर किसानों के न आने से सन्नाटा रहता है। ऐसे में धान खरीद का लक्ष्य हासिल कर पाना चुनौती है।
विज्ञापन

एक नवंबर से 18 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। इसके लिए क्रय केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष सरकारी धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड वन 2389 रुपये प्रति क्विंटल के अलावा प्रति क्विंटल 20 रुपये उतारने और लोडिंग का भी किसानों को दिया जाना है। विभाग का कहना है कि अभी ज्यादातर किसानों के खेतों में धान की फसल खड़ी है। जिन किसानों का धान कट चुका है, नमी की वजह से खरीद में कम हो रही है। निहैला केंद्र प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि किसानों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ किसानों के धान का सैंपल मंगाया गया है। नमी होने से उनको सुखाकर साफ सुथरा धान लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कई किसान पंजीकरण करा चुके हैं। खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें