फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती में डूब रहे युवक के लिए फरिश्ता बने पीएसी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोटरबोट से रेस्क्यू कर बचाई जान, नौसड़ रामघाट पर बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान युवक ने नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राप्ती में डूब रहे एक युवक के लिए 26वीं वाहिनी पीएसी के जवान फरिश्ता बनकर पहुंचे। नौसड़ के रामघाट पर शुक्रवार शाम बाढ़ राहत प्रशिक्षण और ड्यूटी के दौरान जवानों ने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूबने लगा। जवानों ने बिना समय गंवाए मोटरबोट से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कुछ ही देर में युवक नदी से बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के धनघटा निवासी उमेश कुमार ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे नौसड़ रामघाट पर राप्ती में छलांग लगा दी। बताया गया कि युवक ने परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया था। नदी में छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। उस समय रामघाट पर 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर की बी टीम बाढ़ राहत प्रशिक्षण और ड्यूटी पर तैनात थी।
विज्ञापन

जवानों को आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। युवक को डूबता देख हेड कांस्टेबल महात्म प्रसाद ने तत्काल मोर्चा संभाला और टीम को रेस्क्यू के लिए तैयार किया। महात्म प्रसाद के नेतृत्व में बाढ़ राहत दल मोटरबोट लेकर नदी में उतर गया। जवानों ने गहरे पानी में युवक की तलाश शुरू की। टीम ने तेजी और सूझबूझ से काम लेते हुए कम समय में युवक को खोज निकाला और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि उसकी स्थिति सामान्य है। घटना के बाद पीएसी जवानों की तत्परता और साहस की सराहना की गई।
विज्ञापन

इस सफल बचाव अभियान में हेड कांस्टेबल महात्म प्रसाद के साथ कांस्टेबल संजय कुमार गौतम, कृष्णचंद मौर्य, रमेश यादव, मनोज शुक्ला, जितेंद्र कुमार, रवि गौतम और धीरेंद्र गोंड शामिल रहे। दलनायक और थाना राजघाट प्रभारी ने भी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें