फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत-रूधौली मार्ग पर जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

अशरफ अली (34) पुत्र नूर आली निवासी थाना बांसी, सिद्धार्थनगर से रिश्तेदार के घर दुर्गजोत में शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर शादी वाले घर और परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची बेलहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें