संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर आए 86 प्रार्थनापत्रों में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम गठित करके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।
थाना समाधान दिवस पर राजस्व के 82 एवं पुलिस के चार मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से राजस्व का 9 एवं पुलिस का दो शिकायत पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी के 75 मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम गठित करके निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने संयुक्त से थाना बखिरा पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।