फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रबंधक एकता सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के कटबंध में रविवार को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वावधान में प्रबंधक एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रबंधक की सेवा सुरक्षा सरकार द्वारा सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रबंधक अपने को कमजोर समझ कर बैठ गया, तो कहीं राजनीतिकरण के चक्कर में पड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की बात भूल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधक की भावनाएं ऐसी ही रही तो वह दिन भी दूर नहीं जब प्रबंधकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसके लिए आप सभी को एकजुट होने की जरूरत है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रबंधक हित की लड़ाई में हर तरह से साथ देने का वादा किया। प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्रा ने कहा कि जो प्रबंधक पूरे समाज के बच्चों को रोशनी दिखाता है उसका स्वयं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसके लिए सभी प्रबंधक जागरूक हो और एकजुट रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें