फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारदर्शिता के साथ संगठनात्मक चुनाव की बनी रणनीति

Sat, 14 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता के साथ कराए जाने की रणनीति तय की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का चुनाव निष्पक्ष रूप से कराया जाए। यह भी देख लिया जाए कि कोई उपेक्षित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

वशिष्ठ अतिथि सौरभ मिश्रा व जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि देश प्रदेश में संगठन का चुनाव चल रहा है जो बिल्कुल ही पारदर्शी तरीके से होना है। इस दौरान पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों से भी वार्ता की। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, दीपू सिंह, अमर राय, अत्रि मुनि राय, हैप्पी राय, कपिल देव कन्नौजिया, गणेश पांडेय, विनोद पांडेय, अशोक यादव, सुनीता अग्रहरि, संतलाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें