फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशुओं ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, हादसे का भी बढ़ा खतरा

Sat, 14 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना गांव में अभिनंदन उर्फ कान्हा तमंचे से फायर होने के दौरान छर्रा लगने से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं कुछ लोग घटना का कारण पटाखा फूटना भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में सुलह-समझौता को लेकर ननिहाल में तीसरे दिन भी पंचायत चली। पिता निरंजन अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि मामले में अभी तक कोई भी केस दर्ज नहीं हो सका है। गड़ौना गांव में अभिनंदन के मौत के सुलह समझौता को लेकर लगातार पंचायत हो रही है। लोगों के अनुसार इसके एवज में पैसा दिलाने की बात भी कर रहे हैं। अभिनंदन के मौत से मां माया देवी बदहवास हैं। वह लोगों को खून से सने कपड़े दिखाते हुए फफक पड़ रही हैं। गड़ौना निवासी विद्याधर यादव के दरवाजे पर वीरपुर से बरात आई थी। जिसमें तमंचे से फायर हो जाने और छर्रा लग जाने से अभिनंदन उर्फ कान्हा और उसके दो अन्य साथी घायल हो गए थे। अभिनंदन की मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई थी।
इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा। दूसरी ओर अभिनंदन की मौत मामले में मामा ने थाने पर तहरीर दिया था, लेकिन कुछ ही घंटे में सुलह कर लिया। बाद में उन्होंने सुलह का कारण दबाव बताया। जबकि अभिनंदन के पिता निरंजन ने एसपी डॉ.संकल्प शर्मा से मिलकर गुहार लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें