फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध महिलाओं के साथ अन्याय

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करतीं मंत्री विजय लक्ष्मी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक के विरोध को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी, यानी महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि संसद में जिन विधेयकों पर चर्चा हुई, वे देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इन विधेयकों का विरोध कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक और स्वाभाविक अधिकार है। जो दल इस प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, अनिल त्रिपाठी, नीतू सिंह, कालिंदी चौहान, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें